
प्रयागराज। कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनोद सोनकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह कह रहे हैं कि ठाकुर समाज धर्म परिवर्तन करके पठान बन गया पंडित जी लोग सैयद बन गए और जितने वैसे समुदाय के लोग थे सब अंसारी बन गए लेकिन खटीक समाज ने सूअर पालन स्वीकार किया लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया उनकी इस बात पर वहां उपस्थित लोग ताली बजा रहे हैं।
विनोद सोनकर ने यह बात मुगलों के संदर्भ में किया जिसमें उनका मानना है कि मुसलमान में ज्यादातर लोग कन्वर्टेड हैं और ठाकुर पंडित और वैश्य समुदाय के लोग हैं। विनोद सोनकर के इस बयान से भारी हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी सामने आ रही है फिलहाल अभी तक स्वयं विनोद सोनकर की ओर से इस पर कोई सफाई नहीं आई है।
https://youtu.be/zj9BFVw1x58?si=4RYr1v2ntpmyTyUl




More Stories
ट्रिब्यूनल मामलों में शासन सख्त, आबकारी मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग में मचा हड़कंप:
शासन और आबकारी मुख्यालय में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने में बड़ा खेल?
अवध भूमि न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: निरीक्षक इकबाल खान का ट्रांसफर रद्द, लेकिन अमित अग्रवाल पर सवाल अभी बरकरार: