
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज तीन लोक सभा सीटों और 29 विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है जबकि राज्य की 4 विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।
हरियाणा में इनेलो के अभय चौटाला ने ऐलनाबाद सीट जेजेपी और भाजपा गठबंधन से छीन ली।
मध्य प्रदेश में खंडवा लोक सभा भाजपा बचाने में जरूर सफल रही । जोबट और पृथ्वीपुर सीट पर जहां भाजपा ने कब्जा किया वहीं रैगांव विधानसभा कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली।
कर्नाटक में हो रहे दो विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने हंगल विधानसभा सीट भाजपा से छीनी है जबकि सिंदगी विधानसभा भाजपा जीतने में सफल रही।
पश्चिम बंगाल में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया। यह सभी 4 सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीती है।
असम में भाजपा का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। यहां 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 3 सीटें मिली हैं।
दादर नगर हवेली लोकसभा सीट शिवसेना के कब्जे में
भाजपा को एक और बड़ा झटका दादर नगर हवेली में लगा है जहां शिवसेना प्रत्याशी ने भाजपा को करारी शिकस्त दी। यहां पूर्व सांसद मोहन डेलकर के निधन के बाद कलावती डेलकर को शिवसेना ने उम्मीदवार बनाया था जो चुनाव जीतने में सफल रही
More Stories
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया
विधायक ट्रांसफर पोस्टिंग सहित किसी भी सिफारिश से दूर रहे – योगी आदित्यनाथ
संजय भूसरेड्डी से नहीं संभल रहा आबकारी महकमा : यूपी पुलिस के एडीजी प्रेम प्रकाश ने खोली आबकारी महकमे की पोल: सेल्समैन ने मैकडॉवेल और स्कॉच के बोतल की ढक्कन बिना सील तोड़े किया अलग : बोतल से आधी शराब निकालकर दूसरे बोतल में डाली और पानी मिलाकर तैयार की नई बोतल , उस पर लगाया नकली क्यूआर वाला ढक्कन