
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष कुमार प्रतापगढ़श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल एवं जिला प्रवासी राजेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 1980 से अपने सिद्धांतों और नीतियों पर चलते हुए निरंतर विकास की यात्रा तय की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया जाए।
जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, विशेषकर महिलाओं को। उन्होंने बताया कि 1989 में पार्टी के केवल 56 विधायक थे, लेकिन आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती के चलते हर जिले में पार्टी कार्यालय स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 87 जिला कार्यालय और 7 क्षेत्रीय कार्यालय संचालित हैं, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने वाले कार्यकर्ता एकत्रित होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
इस कार्यशाला में जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजेश मिश्र ‘राजन’, अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र, मंडल अध्यक्षगण एवं अन्य जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




More Stories
ट्रिब्यूनल में पलट जाते हैं फैसले: आबकारी विभाग की पैरवी कमजोर या कोई ‘इनसाइड फैक्टर’?”
ट्रक चेकिंग के दौरान GST टीम पर हमला, दबंगों ने दी गोली मारने की धमकी:
अवध भूमि न्यूज़ | अमरोहाGST के नाम पर लूट! फर्जीवाड़े का अड्डा बना राखी फोटो स्टूडियो, 80 लाख का खेल उजागर