
प्रतापगढ़, जन विश्वास यात्रा के बहाने भारतीय जनता पार्टी जगह जगह न केवल अपने कार्यों का गुणगान कर रही है बल्कि प्रत्येक विधानसभा में चुनावी माहौल भी बना रही है। सोमवार को जन विश्वास यात्रा में रामपुर विधानसभा में रैली कर मुख्यमंत्री ने योगी ने हुंकार भरी तो वही रथ यात्रा पर सवार केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय के साथ कौशांबी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी विनोद सोनकर, सांसद संगम लाल निकले।भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार की शाम 6:00 बजे पहुंची जन विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए सुबह से ही वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह के समर्थक इंतजार में डटे रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार मिश्रा के समर्थक सैकड़ों की संख्या में फूल माला लिए राह निहारते रहे। यात्रा जैसे ही भाजपा कार्यालय पहुंची भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे के साथ फूलों की वर्षा करके जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा रथ पर भाजपा नेता संतोष मिश्रा एवं राजा अनिल प्रताप सिंह को बुलाया गया। नेता दोनों नेताओं ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय, विनोद सोनकर व संगम लाल समर्थकों ने हुंकार के साथ अपने नेताओं के साथ जन विश्वास यात्रा एवं नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में नारे लगाए।
More Stories
चहेतों के लिए जल निगम के जूनियर इंजीनियर ने उड़ाई नियम कानूनों की धज्जियां:
अपने एक अनोखे कारनामे से फिर चर्चा में है संजय भूसरेड्डी