
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने आज 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर लक्ष्मणपुर ब्लॉक में कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने मुल्तानी पुर और मिसिरपुर मतदान केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर समुचित सुविधाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह एडीओ देव मणि त्रिपाठी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान अजय तिवारी भी मौजूद रहे
More Stories
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ बुरी तरह फ्लॉप: शनिवार को बिके सिर्फ दो टिकट
Agartala: Viplav kumar dev exists as cm : congress blames on BJP Government
विप्लव देव को मुख्यमंत्री के समान सुविधाएं क्यों दी गई है? पब्लिक के पैसे का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार – सुदीप राय बर्मन