
नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस महामारी (China Coronavirus) की नई लहर से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर (China Corona Update 2022) हो चुकी है कि चीनी प्रशासन ने देश की वित्तीय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन (Shanghai Lockdown) लगा दिया है। इस दौरान शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों कों निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है। शंघाई के अधिकारी शहर में तेजी से फैलते संक्रमण (Shanghai Coronavirus) की रफ्तार को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। हालात इतना खराब हो चुका है कि शंघाई के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
शंघाई के पूर्वी पुडोंग इलाके में स्थिति काफी गंभीर है। रिपोर्ट में शंघाई के डोंगहाई एल्डरली केयर अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों ने मरीजों के मौत की पुष्टि की है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
More Stories
प्रतापगढ़: सीडीओ कार्यालय में धूल फांक रही फाइलें: नमामि गंगे परियोजना की बेल्हा में प्रगति शून्य
सीडीओ स्तर पर लंबित है करोड़ों रुपए का मांग पत्र: एनआरएलएम की गतिविधियां प्रभावित:
बजट में शिक्षामित्रों के समायोजन या नई नौकरियों पर पूरी तरह ख़ामोशी: