
भोपाल। आखिरकार कांग्रेस के ट्रैप में भारतीय जनता पार्टी फस गई। प्रियंका गांधी ने ठेकेदार एसोसिएशन द्वारा लिखे गए हाईकोर्ट के एक पत्र को ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा कि कमीशन खोरी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने कर्नाटक की पूर्व भाजपा सरकार को पीछे छोड़ दिया है वहां 40% तक कमीशन लिया जा रहा था जबकि यहां पर पूरे 50% कमिशन वसूला जा रहा है। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश में बवाल मच गया। सरकार की ओर से प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि हम झूठे आरोप के लिए प्रियंका गांधी पर कार्रवाई करेंगे। उनके इस बयान के बाद आज मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रियंका गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 419 और 420 के तहत सभी जिलों में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार बन सकता है सबसे बड़ा मुद्दा
जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की रणनीति में भारतीय जनता पार्टी फस गई है। भ्रष्टाचार को लेकर पहले से ही कई सवालों से घिरी शिवराज सरकार को अब और मुश्किलों का सामना होगा। प्रियंका गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उठाने पर जिस तरह से ताबड़तोड़ प्राथमिक की दर्ज की गई है उससे प्रियंका गांधी को और अधिक टीआरपी मिलेगी कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाकर इसे बनाने का मौका मिल जाएगा।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति यह है कि वह इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर जनता को संदेश देना चाह रही है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह बैकफुट पर नहीं आएगी आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई करेगी हालांकि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो मानते हैं कि भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश में एक सच्चाई है और इस मुद्दे पर अगर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक होकर प्रियंका गांधी या कांग्रेस पर हमला करेगी तो मुद्दा बैक फायर कर सकता है।
यह तो चोरी और सीनाजोरी का मामला है: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन पर और प्रियंका गांधी पर प्रदेश भर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह सरकार की गुंडागर्दी है की एक और चोरी कर रही है और चोरी का मामला उठाने पर सीनाजोरी भी कर रही है। जनता सब देख रही है और इसका हिसाब सरकार को विदा करके जनता करेगी।
More Stories
जो जितना भ्रष्ट कमिश्रर का उतना ही करीबी: वेब ग्रुप के वफादार सबसे भ्रष्ट ACE परशुराम दुबे को मिला डिप्टी शीरा उत्पादन का चार्ज:
मस्जिद और चर्च में भी जाना चाहिए: मोहन भागवत
प्रसेन राय का खेल शुरू: एसीपी और एसीआर सर्विस बुक में एंट्री के लिए इंस्पेक्टर से शुरू हुई मोटी वसूली: एडिशनल और कमिश्नर के संज्ञान में चल रहा खेल :