
वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की होटल के कमरे में लाश मिलने के बाद कयास लगाए जाने लगे उन्होंने आत्महत्या की है लेकिन इसी बीच आकांक्षा दुबे का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया जिसमें वह खुशी से चहकते नजर आ रही है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि इतनी खुशी के बाद कोई इतना घातक कदम कैसे उठा सकता है। आखिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट के 15 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि अभिनेत्री को मौत को गले लगाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का रविवार सुबह निधन हो गया। वाराणसी के होटल में उनका शव पंखे से लटका पाया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस वाराणसी में ‘नायक’ की शूटिंग के लिए आई हुई थीं। वह सारनाथ के एक होटल में रुकी थीं।
More Stories
आबकारी मुख्यालय में इनकम टैक्स की रेड के बाद तकनीकी अधिकारी सभाजीत वर्मा की सफाई: आयकर अधिकारी हमारे दोस्त आते जाते रहते हैं:
सोमालिया के संसद की डिजाइन चुरा कर बनाई गई भारत की नई संसद:
यूपी भवन में रुकी महिला के साथ जबरन बलात्कार का प्रयास: महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार पर लगा आरोप: व्यवस्था अधिकारी समेत तीन सस्पेंड