
भोपाल। आने वाले चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस से मिल रही बड़ी चुनौती के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति में परिवर्तन किया है उसने शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर मध्य प्रदेश चुनाव में नहीं उतारने का फैसला किया है। मेरी जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री के चेहरे के बजाय प्रधानमंत्री के चेहरे पर मध्य प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। इस फैसले के बाद अब यात्रा हो गया है कि शिवराज सिंह चौहान अगले मुख्यमंत्री नहीं होने वाले। भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव में अपने गुजरात की रणनीति को दोहराने का फैसला लिया है। गुजरात में भी भूपेंद्र पटेल को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही वोट मांगा था। भाजपा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और उसने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
राजस्थान में वसुंधरा राजे के साथ राज्य में नेतृत्व को लेकर उलझी भारतीय जनता पार्टी के इस कदम से राजस्थान में वसुंधरा और उनके समर्थकों को भी स्पष्ट संदेश भेजने की कोशिश की गई है। देखना होगा भाजपा के इस कदम पर राज्य भाजपा को कितना फायदा होता है।
More Stories
जो जितना भ्रष्ट कमिश्रर का उतना ही करीबी: वेब ग्रुप के वफादार सबसे भ्रष्ट ACE परशुराम दुबे को मिला डिप्टी शीरा उत्पादन का चार्ज:
मस्जिद और चर्च में भी जाना चाहिए: मोहन भागवत
प्रसेन राय का खेल शुरू: एसीपी और एसीआर सर्विस बुक में एंट्री के लिए इंस्पेक्टर से शुरू हुई मोटी वसूली: एडिशनल और कमिश्नर के संज्ञान में चल रहा खेल :