
प्रतापगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेश तिवारी पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन रात पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रभारियों के विपरीत गांव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात का सिलसिला जारी रखा है। कार्यकर्ताओं की शिकायतें और समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें नोट भी कर रहे हैं। एक अर्से बाद तवज्जो मिलने से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश दिखाई दे रहा है। राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। सबसे ज्यादा ध्यान बूथ जीतने पर केंद्रित किया गया है। कांग्रेस के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से भूत जीतने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। यदि ऐसा होता है तो पार्टी अपने आप विधानसभा चुनाव जीतने की स्थिति में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने के बजाय ग्राम पंचायत स्तर के बूथ स्तर को ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हुए सारी ताकत झोंकने को कहा है।
आज सदर विधानसभा में उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और कई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी के साथ सदर विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर नीरज तिवारी जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी सहित बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
स्नातक वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिमा शुक्ला रही अव्वल:
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई मासूम: प्राइमरी स्कूल का गेट और बाउंड्री गिरी दबकर एक छात्रा की मौत दो अन्य गंभीर रूप से घायल
आखिरकार केंद्र सरकार ने माना कि कोरोना की दूसरी लहर में 82 लाख लोग मारे गए, 45 लाख लोग दवा और अस्पताल के अभाव में मरे