नई दिल्ली। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस से वास्तव में डर गए हैं। लगता तो ऐसे ही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके सभी अनुसांगिक संगठनों के खाते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फ्रीज कर दिए हैं। इतना ही नहीं विभाग ने 239 करोड रुपए का भारी भरकम जुर्माना भी लगा दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति से भाजपा डरी हुई है इसलिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की चरम है। फिलहाल कांग्रेस जनता की अदालत में है और वही इसका फैसला करेगी।
More Stories
बैंकों के पास अभूतपूर्व नगदी संकट:
शाहजहांपुर में कुछ यूँ किया खेल:
श्रवण कुमार बनकर करें माता-पिता की सेवा: अतिरिक्त जिला जज