
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई जब अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे तो लोग दंग रह गए। उनके अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने के बाद उनके पीछे खड़ी भीड़ भी जोश में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगी।
माजरा क्या है हम आपको बताते हैं। शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ताजिया जुलूस का स्वागत करने के लिए खड़े थे तभी अचानक अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे। उनके नारा लगाते ही ताजिए में शामिल भीड़ भी जोर शोर से नारे लगाने लगी। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में भाजपा विधायक द्वारा इस्लामी नारे लगाने के बाद सियासत गर्म हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा और संघ के कई बड़े नेता हर्षवर्धन बाजपेई से नाराज हो गए। फिलहाल हर्षवर्धन बाजपेई ने वायरल वीडियो पर अपनी कोई सफाई नहीं दी है।
More Stories
जो जितना भ्रष्ट कमिश्रर का उतना ही करीबी: वेब ग्रुप के वफादार सबसे भ्रष्ट ACE परशुराम दुबे को मिला डिप्टी शीरा उत्पादन का चार्ज:
मस्जिद और चर्च में भी जाना चाहिए: मोहन भागवत
प्रसेन राय का खेल शुरू: एसीपी और एसीआर सर्विस बुक में एंट्री के लिए इंस्पेक्टर से शुरू हुई मोटी वसूली: एडिशनल और कमिश्नर के संज्ञान में चल रहा खेल :