
लखीमपुर खीरी। अभी 2 दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा था की आधी रात को गहनों से लदी फंदी कोई भी लड़की रात 12:00 बजे कहीं भी आ जा सकती है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है। लेकिन उनके दावे की पोल आज ही खुल गई। लखीमपुर खीरी में सुबह एक ही स्कूटी से स्कूल के लिए निकली कक्षा 9 की तीन लड़कियों के लापता हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया है।
तीन लड़कियों के एक साथ लापता होने की घटना सामने आई है। तीनों लड़कियां स्कूल के लिए निकली थीं। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका है और न ही लड़कियों के गायब होने के पीछे की वजह का पता ही लग पाया है। तीनों घर से स्कूल के लिए निकली छात्राएं जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं, तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
तहरीर मिलते ही सीओ निघासन सुबोध जायसवाल और प्रभारी निरीक्षक आर के पटेल ने छानबीन और खोज शुरू की। सीओ ने पुलिस अधीक्षक विजय ढुल को भी मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय ढुल निघासन कोतवाली पहुंचे। लड़कियों के परिजनों से मिलकर पूछताछ की और जानकारी ली। लड़कियों की सहेलियों और मिलने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
More Stories
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया
विधायक ट्रांसफर पोस्टिंग सहित किसी भी सिफारिश से दूर रहे – योगी आदित्यनाथ
संजय भूसरेड्डी से नहीं संभल रहा आबकारी महकमा : यूपी पुलिस के एडीजी प्रेम प्रकाश ने खोली आबकारी महकमे की पोल: सेल्समैन ने मैकडॉवेल और स्कॉच के बोतल की ढक्कन बिना सील तोड़े किया अलग : बोतल से आधी शराब निकालकर दूसरे बोतल में डाली और पानी मिलाकर तैयार की नई बोतल , उस पर लगाया नकली क्यूआर वाला ढक्कन