
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में अमेरिकी प्रशासन ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी को डायरेक्ट पत्र लिखकर रूस के जहाजों को मुंबई पोर्ट पर लंगर डालने से रोकने का आदेश दिया है। इस चिट्ठी के मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पोर्ट अथॉरिटी ने पत्र वाणिज्य मंत्रालय व विदेश मंत्रालय को भेज दिया।
भारत की संप्रभुता को सीधी चुनौती
विशेषज्ञ इसे भारत की संप्रभुता को सीधी चुनौती के रूप में देख रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी विदेशी प्रशासन ने भारतीय भूभाग में सीधा आदेश दिया हो। लगभग 10 दिन पहले अमेरिकी प्रशासन की ओर से आए इस पत्र पर अभी तक विदेश मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जिसको लेकर तरह तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भारत सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि अमेरिका दादागिरी पर उतर आया है और भारत की अनुमति के बिना यहां के संस्थानों को सीधे आदेश जारी कर रहा है।
More Stories
डॉ राकेश सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब
सुप्रीम कोर्ट से अब कोई उम्मीद नहीं बची – कपिल सिब्बल
यूपी में राशन छात्रवृत्ति और पेंशन से जुड़े 79 लाख बैंक खातों को फर्जी घोषित किया गया: