
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोएडा के कुछ अधिकारी गन्ने का जूस बेचने वाले सतीश गुर्जर के गन्ने की मशीन बुलडोजर से उठा ले जाते हैं। सतीश गुर्जर अधिकारियों से विनती करते हैं कि उनकी मशीन छोड़ दी जाए क्योंकि इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके बावजूद भी अधिकारी उनकी मशीन उठा ले जाते हैं। इस वीडियो को लेकर लोग उत्तर प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कस रहे हैं।
इस वीडियो को फिल्म लेकर विनोद कापड़ी ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यह हृदयविदारक है, अभी अभी हुआ है। बाबा का पहला बुलडोजर गरीब पर ही क्यों योगी आदित्यनाथ जी? 400 रुपए दिहाड़ी कमाने वाले सतीश गुर्जर नोएडा के अफसरों के सामने रोते रहे पर इस देश में गरीब की कौन सुनता है। कम से कम उम्र की मशीन तो नहीं तोड़ते, कुछ कीजिए मुख्यमंत्री जी।
More Stories
गलत आबकारी नीति से प्रतिदिन हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान: ढाई सौ से अधिक दुकाने बंद हुई कई दुकानों की नहीं जमा हो पाई लाइसेंस फीस
पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज कम करने के बाद हुए घाटे की भरपाई के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केंद्र सरकार
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया