
लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार पर किए गए हमले का आज मुख्यमंत्री ने एक-एक करके जवाब दिया। इसी क्रम में कर्मचारियों के पुरानी पेंशन बहाली के सपा के चुनावी वादे की कड़ी आलोचना की।
मुख्यमंत्री के भाषण के कुछ अंश इस प्रकार थे
● स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत उत्तरप्रदेश नम्बर 1 स्थान पर है। अगर आपने काम किया होता तो आपको जानकारी होती।
● हमने इसमें कन्वर्जन मॉडल को भी इसमे लागू किया। इसमे इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर मॉडल लागू किया। राज्य सरकार ने अपने से संसाधनों से राज्य स्मार्ट सिटी का चयन किया है।
● माफिया अपराधियों के खिलाफ हमने 2 हजार 81 करोड़ की संपत्ति जब्त की।एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के माध्यम से 64 हजार 398 हेक्टेयर भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया है।
● हमने 05 वर्ष में 1 लाख 74 हजार 383 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया।
● हमारी सरकार सभी कर्मचारियों के हितों के लगातार कार्य कर रही है। हमने ई पेंशन योजना लागू की।
● आपके द्वारा चुनावी लाभ के लिए कर्मचारियों को बहकाने के लिए शिगूफा छोड़ा गया। इन्हें आना ही नही था,ये जनता भी जानती थी।
● ओल्ड पेंशन योजना के लिए 12 से 17 तक के कार्यकाल में क्या किया। तब याद नही है। आपने कर्मचारियों के साथ कितना बड़ा विश्वास घात किया..
More Stories
प्रयागराज: भूमि विवाद में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक: कहा – डीएम मनमानी फैसले कर रहे हैं और भूमाफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे है
मौलवियों और फकीरों की मदद करेगी योगी सरकार : पुरोहित कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों में मौलवी और फकीर भी शामिल
50 वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया संकट: जबरन रिटायर करने की तैयारी