
टोक्यो। भारतीय समय अनुसार आज सुबह लगभग 8:00 बजे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक सभा में बंदूकधारी के हमले में घायल शिंजो आबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर के बाद पूरा जापान शोक में डूब गया। दुनिया भर के नेताओं ने शिंजो आबे की मौत पर गहरा दुख जताया है जापान और जापान के लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक
भारत के अप्रतिम मित्र शिंजो अबे की मौत पर भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। कल सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज झुका रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिंजो आबे की मौत पर गहरा दुख जताया है। विपक्ष के नेता सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने शिंजो आबे की मौत को दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
More Stories
डॉ राकेश सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब
सुप्रीम कोर्ट से अब कोई उम्मीद नहीं बची – कपिल सिब्बल
यूपी में राशन छात्रवृत्ति और पेंशन से जुड़े 79 लाख बैंक खातों को फर्जी घोषित किया गया: