
मेरठ। पुलिस वर्दी पर एक और कलंक लगा है। महिला शासकीय अधिवक्ता ने एसएसपी के पेशकार उपनिरीक्षक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
अपनी शिकायत में महिला एडीजीसी ने आरोप लगाया है कि एसएसपी के पेशकार उप निरीक्षक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर अपने एक अन्य साथी के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
महिला एडीजीसी की शिकायत पर आरोपी दरोगा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित महिला मेरठ के शास्त्री नगर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
More Stories
प्रयागराज: भूमि विवाद में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक: कहा – डीएम मनमानी फैसले कर रहे हैं और भूमाफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे है
मौलवियों और फकीरों की मदद करेगी योगी सरकार : पुरोहित कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों में मौलवी और फकीर भी शामिल
50 वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया संकट: जबरन रिटायर करने की तैयारी