
नई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही है जनपद से, सूत्रों का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत हो सकते हैं। हालांकि अभी पार्टी की ओर से इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है लेकिन किसी नेता ने इन खबरों का अभी तक खंडन भी नहीं किया है।
सरकार से लंबी लड़ाई लड़ने के मूड में राहुल और सोनिया
सूत्रों का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने लंबी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। दस जनपथ पर आए नेताओं को स्पष्ट बताया गया है कि यदि सरकार पार्टी पर दबाव बनाने के लिए राहुल और सोनिया की गिरफ्तारी करती है तो भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी खामोश नहीं होंगे और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।
जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ महीनों में गुजरात और हिमाचल तथा कर्नाटक जैसे अहम राज्यों में चुनाव होने वाला है ऐसे में नेतृत्व विहीन होने पर कार्यकर्ताओं का मनोबल कहीं गिर ना जाए इसलिए कांग्रेश सारी तैयारियों को पहले से ही पुख्ता करके चल रही है।
More Stories
डॉ राकेश सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब
सुप्रीम कोर्ट से अब कोई उम्मीद नहीं बची – कपिल सिब्बल
यूपी में राशन छात्रवृत्ति और पेंशन से जुड़े 79 लाख बैंक खातों को फर्जी घोषित किया गया: