
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को धमकी दी है कि अगर जातिगत जनगणना क्यों उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह भाजपा गठबंधन से बाहर आ जाएंगे।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार की यह धमकी दिल्ली दरबार में हलचल मचा सकती है।
पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार के सुर बदले हुए लग रहे हैं। कुछ लोग तो यहां तक कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर नीतीश कुमार पाला बदलने वाले हैं। भाजपा के साथ रहने के बाद उनके जनाधार में कमी आई है और पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा के साथ तालमेल नहीं बना पा रहे हैं।
More Stories
प्रयागराज: भूमि विवाद में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक: कहा – डीएम मनमानी फैसले कर रहे हैं और भूमाफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे है
मौलवियों और फकीरों की मदद करेगी योगी सरकार : पुरोहित कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों में मौलवी और फकीर भी शामिल
50 वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया संकट: जबरन रिटायर करने की तैयारी