
नई दिल्ली। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। लेकिन इसमें एक पेच भी है। अब जवानों की सीधी भर्ती नहीं होगी बल्कि उन्हें 3 वर्ष तक संविदा पर रखा जाएगा । इस दौरान जवानों की फिटनेस परफारमेंस परखा जाएगा और इस स्क्रीनिंग करके छटनी कर दी जाएगी।
जवानों की भर्ती के लिए जल्द ही नई प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें संविदा के आधार पर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसमें संविदा के आधार पर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस प्रक्रिया को एक समारोह के रूप में नामित किया गया है। इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। आसान भाषा में कहें तो सरकार इस प्रक्रिया को कम बजट से शुरू कर रही है. यह नियुक्ति दो से तीन साल के लिए हो सकती है। इस तरह उन युवाओं को मौका मिलेगा, जिन्हें किन्हीं कारणों से सेना में भर्ती होने का मौका नहीं मिल सका।
कोरोना के दौरान नहीं हुई सेना में बहाली : काेराेना महामारी के दौरान करीब दाे साल से सशस्त्र बलों में सैनिकों की भर्ती नहीं हाे पाई है। इससे तीनों सेनाओं में 1.25 लाख से अधिक पद खाली हैं।
More Stories
गलत आबकारी नीति से प्रतिदिन हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान: ढाई सौ से अधिक दुकाने बंद हुई कई दुकानों की नहीं जमा हो पाई लाइसेंस फीस
पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज कम करने के बाद हुए घाटे की भरपाई के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केंद्र सरकार
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया