
नई दिल्ली। विगत चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जल्दी ही कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पार्टी में महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलेगी।
दस जनपथ में सोनिया के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों तक चली मैराथन बैठक में आम राय से प्रशांत किशोर की उपयोगिता और महत्व को स्वीकार किया गया। चुनावी रणनीति के लिए प्रशांत किशोर का सबने लोहा माना। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कमलनाथ तथा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी प्रशांत किशोर की पार्टी में इंट्री की वकालत की और कहा कि प्रशांत किशोर को जमीनी मुद्दे और उसके अनुसार रणनीति बनाने की महारत हासिल है इसलिए फिलहाल पार्टी को उनकी जरूरत है। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी के विदेश से लौटते ही इस पर मुहर लग जाएगी। कुल मिलाकर प्रशांत किशोर की कांग्रेसमें एंट्री औपचारिकता कुछ 1 दिनों में ही पूरी हो जाएगी।
इस वर्ष के अंत में गुजरात और हिमाचल में होने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी के स्थानीय संगठन ने भी प्रशांत किशोर की सेवाएं प्राप्त करने के लिए उन्हें पार्टी में लेने की मांग की है।
More Stories
गलत आबकारी नीति से प्रतिदिन हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान: ढाई सौ से अधिक दुकाने बंद हुई कई दुकानों की नहीं जमा हो पाई लाइसेंस फीस
पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज कम करने के बाद हुए घाटे की भरपाई के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केंद्र सरकार
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया