
सोनभद्र। प्रियंका गांधी ने आज सोनभद्र में एक मेगा रैली को संबोधित किया। जनपद के उम्भा में आदिवासियों के नरसंहार के बाद ऐतिहासिक संघर्ष के बाद प्रियंका सोनभद्र में घर घर पहचानी गयी। खास तौर पर आदिवासियों में अपने संघर्ष के बूते उन्होंने अद्वितीय सम्मान प्राप्त किया। आज एक बार फिर उम्भा संघर्ष को उन्होंने फिर याद किया ।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने ओबरा, सोनभद्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
प्रियंका गांधी ने उम्भा के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जब आदिवासियों पर सरकारी सरंक्षण में हमला किया गया था, तब कांग्रेस ने संघर्ष किया था।
आज संघर्षशील, आपके लड़ने वाले रामराज हमारे प्रत्याशी हैं। बसंती पनिका जी आपकी लड़ाई लड़ती हैं। हमने सारे प्रत्याशी जनता के लिए संघर्ष करने वाले दिए हैं।
More Stories
गलत आबकारी नीति से प्रतिदिन हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान: ढाई सौ से अधिक दुकाने बंद हुई कई दुकानों की नहीं जमा हो पाई लाइसेंस फीस
पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज कम करने के बाद हुए घाटे की भरपाई के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केंद्र सरकार
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया