
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम पर उनके ही आश्रम की कई साध्वियों ने बलात्कार का आरोप लगाया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और अभी हाल ही में उन्हें बेल मिली थी। केंद्र सरकार बाबा राम रहीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आई। बाबा राम रहीम को अति विशिष्ट श्रेणी में मिलने वाली जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।
पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था। इस मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया था।
More Stories
गलत आबकारी नीति से प्रतिदिन हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान: ढाई सौ से अधिक दुकाने बंद हुई कई दुकानों की नहीं जमा हो पाई लाइसेंस फीस
पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज कम करने के बाद हुए घाटे की भरपाई के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केंद्र सरकार
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया