
प्रतापगढ़। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रामपुर खास में प्रियंका गांधी के रोड शो में अब तक का सबसे बड़ा जन सैलाब उमड़ पड़ा। कई दिनों से कुछ तथाकथित चाणक्य रामपुर में कांटे का मुकाबला होने की बात कर रहे थे लेकिन आज जिस तरह से लोग मोना और प्रमोद तिवारी के समर्थन में अपने घरों से बाहर निकले। सड़कों पर जनसैलाब दिखाई देने लगा उसने सारी कहानी कह दी।
प्रियंका की हर बात पर बजी ताली
भारी भीड़ से प्रियंका गांधी भी गदगद नजर आई । समाज के सभी तबकों से जोड़ते हुए प्रियंका गांधी ने अपनी बात रखी उन्होंने महिलाओं से की रसोई का हालचाल पूछा। महंगाई के बारे में जाना, महंगे तेल और गैस सिलेंडर की चर्चा की। युवाओं के बेरोजगारी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने 7000000 रोजगार देने का वादा किया लेकिन आज रोजगार मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही है । उन्होंने कहा कि किसान आवारा जानवरों से परेशान हैं। लेकिन हमारी छत्तीसगढ़ सरकार पंजाब सरकार यही और धान का सबसे अधिक मूल्य दे रहे हैं।
सभी सरकारी कंपनियों को बेच रहे हैं नौकरी आप लोग कहां पाएंगे
प्रियंका गांधी ने निजी तौर पर चर्चा करते हुए कहा यह सरकार सभी सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण कर रही है आखिर हमें आपको नौकरी कहां मिलेगी।
हमने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की शुरुआत कर दी है
प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे जीवन नौकरी करने के बाद बुढ़ापे में जब टेंशन की जरूरत होती है सम्मान की जरूरत होती है तो उस समय पुरानी पेंशन नहीं मिलने के कारण लोगों का जीवन बहुत ही मुश्किल हो जाता है । हमने इस बात को समझा है और हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करने की शुरुआत कर दी है।
प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को पुनः दोहराते हुए कहा बिजली बिल माफ होंगे, साल भर में 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। किसानों को मिलने वाले ऋण पर केवल 1% ब्याज लिया जाएगा । किसी भी बीमारी पर 1000000 रुपए तक की चिकित्सा फ्री होगी। लड़कियों की पढ़ाई फ्री होगी। कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी मिलेगी।
More Stories
गलत आबकारी नीति से प्रतिदिन हो रहा है करोड़ों रुपए का नुकसान: ढाई सौ से अधिक दुकाने बंद हुई कई दुकानों की नहीं जमा हो पाई लाइसेंस फीस
पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज कम करने के बाद हुए घाटे की भरपाई के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेगी केंद्र सरकार
भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट ने 3 जजों को बर्खास्त किया