
लालगंज। हत्या कर फरार चल रहे दबंग अपराधियों को थानाध्यक्ष एहसान उल हक ने धर दबोचा। पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी की विज्ञप्ति के अनुसार शेष विवरण निम्न वत है
प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 30.11.2021 (थाना उदयपुर)
हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 27.11.2021 को थानाक्षेत्र उदयपुर के ग्राम राहाटीकर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें 01 व्यक्ति की मृत्यु तथा 04 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना उदयपुर में मु0अ0सं0 223/21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506, 427, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान थाना उदयपुर के थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के कुरैशी पुरवा मोड़ नहर पुलिया के पास से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 01. हरिवंश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह, 02. दिनेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह व 03. अनुज सिंह उर्फ धन्नू सिंह पुत्र रामकरन सिंह निवासीगण राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद भाला, 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद अदद लाठी (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- हरिवंश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
- दिनेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
- अनुज सिंह उर्फ धन्नू सिंह पुत्र रामकरन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी- 01 अदद भाला, 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद अदद लाठी (आलाकत्ल)।
पुलिस टीम- थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं, उ0नि0 पन्नालाल यादव, आरक्षी सलमान अहमद, आरक्षी अनिल कुमार व आरक्षी विश्वास कुमार थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
More Stories
ओवैसी के चार विधायक आरजेडी में शामिल: बिहार में हुआ बड़ा खेल
एसबीआई की लीलापुर ब्रांच के क्लोन चेक से 12 लाख 56 हजार रुपये निकलने का मामला: पीड़ित पर ही साजिश करने का शक
आजमगढ़ उपचुनाव: धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने से रोका गया: ईवीएम में हेराफेरी का आरोप