
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक परिसर में विभिन्न जातियों और समुदायों की 96 दूल्हों की बारात आई। जिनकी अगवानी में हजारों लोग उमड़ पड़े। ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह और उनके पति डॉ राकेश सिंह ने कन्यादान किया। वस्त्र आभूषण वर्तन और उपहार देकर बेटियों की विदाई की।
93 बेटियों की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई। पुरोहितों ने मंडप में ऋग्वेद की ऋचाओं का मन्त्रोच्चार कर वातावरण को दिव्य बना दिया। जबकि तीन मुस्लिम बेटियों का निकाह हुआ और काजी ने खुशनुमा माहौल में निकाह करवाया।
यह संपूर्ण आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राकेश सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 3000 घरातीऔर बराती शामिल हुए जिनके भोजन और नाश्ते का प्रबंध भी डॉक्टर राकेश सिंह की ओर से किया गया।
इतनी बेटियों का कन्या दान कर मैं धन्य हुआ: डॉ राकेश सिंह
ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता सिंह के पति डॉ राकेश सिंह ने अवधभूमि न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि इतनी बेटियों का कन्यादान कर मैं धन्य हो गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे ही अवसर जीवन में बार बार आए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता सिंह और उनके पति डॉ राकेश सिंह की सराहना की। कहा कि यहां पर स्थानीय लोगों का जोड़ा और प्रेम देख कर लगा ही नहीं कि यह सरकारी आयोजन है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में सबसे अच्छा कार्यक्रम लक्ष्मणपुर में ही हुआ है।
More Stories
आजमगढ़ उपचुनाव: धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने से रोका गया: ईवीएम में हेराफेरी का आरोप
चोरीभी सीनाजोरी भी : इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण में धांधली का खुलासा करना पड़ा महंगा: स्थानीय विधायक डॉक्टर आरके वर्मा समेत छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़: शेखपुरा अठगंवा ग्राम प्रधान ने तालाब की जमीन पर बना दिया सामुदायिक शौचालय और इंटर लॉकिंग सड़क: सामुदायिक शौचालय पर कर लिया कब्जा :