
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। सैनी और कुशवाहा समाज के बड़े नेता धर्म सिंह सैनी तथा शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा एवं भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार कल ही केशव प्रसाद मौर्य से धर्म सिंह सैनी की टेलीफोन पर बात हुई थी बावजूद इसके उन्होंने आज मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा चिंतित: पिछड़ा विरोधी बनती जा रही है छवि
भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी चिंता यह है कि समाज में उसकी सभी पिछड़ा और दलित विरोधी की बनती जा रही है। पिछड़े वर्ग के विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे से भाजपा की चुनौतियां और बढ़ गई है।
अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं।
- बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
- सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
- बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
- संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे।
- स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
- भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
- बृजेश प्रजापति, विधायक
- रोशन लाल वर्मा, विधायक
- विनय शाक्य, विधायक
- अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
- दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
- मुकेश वर्मा, विधायक
- धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
- बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक
More Stories
ओवैसी के चार विधायक आरजेडी में शामिल: बिहार में हुआ बड़ा खेल
एसबीआई की लीलापुर ब्रांच के क्लोन चेक से 12 लाख 56 हजार रुपये निकलने का मामला: पीड़ित पर ही साजिश करने का शक
आजमगढ़ उपचुनाव: धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने से रोका गया: ईवीएम में हेराफेरी का आरोप