

लखनऊ। जनपद के गोसाईगंज थाने के महोदरा में भगवान परशुराम की 108 फीट की ऊंची प्रतिमा और मंदिर का अनावरण शंख ध्वनि तथा घंटे घड़ियाल के बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया। इस अवसर पर विप्र ब्रह्मा सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लगा हुआ महोदरा धाम उस समय जय परशुराम की गगनभेदी उच्चारण से गूंज उठा जब अखिलेश यादव यहां पहुंचे। सर्वप्रथम धाम के महंत ने उन्हें भगवान परशुराम की पटुका भेंट कर स्वागत किया जिसके बाद अखिलेश यादव ने विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा की और मूर्ति का अनावरण किया।
इस अवसर पर उमड़े जनसैलाब ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा कर रख दी है। भाजपा हमेशा दावा करती रही है कि ब्राह्मण केवल उसके साथ है लेकिन आज के इस जनसैलाब को देखने के बाद भाजपा की पेशानी पर बल पड़ गए हैं।
More Stories
आजमगढ़ उपचुनाव: धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने से रोका गया: ईवीएम में हेराफेरी का आरोप
चोरीभी सीनाजोरी भी : इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण में धांधली का खुलासा करना पड़ा महंगा: स्थानीय विधायक डॉक्टर आरके वर्मा समेत छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़: शेखपुरा अठगंवा ग्राम प्रधान ने तालाब की जमीन पर बना दिया सामुदायिक शौचालय और इंटर लॉकिंग सड़क: सामुदायिक शौचालय पर कर लिया कब्जा :