अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

बाहुबली भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने लगाया यौन शोषण का आरोप:

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह गंभीर आरोपों से घिर गए हैं। जाने-माने पहलवानों ने उन पर मनमानी अराजकता और शोषण का आरोप लगाया है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे गंभीर आरोप विनेश फोगाट में लगाया है। विनेश फोगाट ने कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी कई प्रशिक्षक ऐसे हैं जो लड़कियों का शोषण करते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि कई लड़कियों का शोषण खुद अध्यक्ष भी कर चुके हैं। विनेश फोगाट के अलावा बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने आरोप लगाया है कि प्रशिक्षकों की अनुचित बात नहीं मानने पर प्रतिबंध की भी धमकी दी जाती है।

इधर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि जो भी आरोप लगा रहा है वह सामने आए फिर उसका जवाब देंगे। फिलहाल मामला गंभीर हो गया है और ओलंपिक संघ को भी अब सफाई देना पड़ रहा है।

About Author