
प्रतापगढ़। अमिताभ बच्चन के बड़े फैन और उनके ही लुक में नजर आने वाले प्रतापगढ़ के अमिताभ बच्चन लोकप्रिय समाजसेवी पूर्व पार्षद संतोष दुबे अब नहीं रहे।
लीवर और कई अन्य परेशानियों से जूझ रहे संतोष दुबे ने बीती रात आखिरी सांस ली। उनके निधन की सूचना से पूरे जनपद में शोक की लहर है। संतोष दुबे का पार्थिव शरीर आज दिन में 1:00 बजे पहुंचने की संभावना है। संतोष दुबे के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और मीडिया कर्मियों के साथ बड़े गहरे संबंध थे। वह अपने स्टाइल और अमिताभ बच्चन जैसे लुक के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध थे।
More Stories
भाजपा सांसद ने योगी मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप: सांसद नीरज शेखर ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पर लगाए ट्रांसफर पोस्टिंग में धांधली के आरोप: प्रमुख सचिव भी सवालों के घेरे में
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण बम विस्फोट: 52 लोग मारे गए 100 से ज्यादा घायल
नींद से नहीं जगा चंद्रयान: मिशन फेल होने का खतरा