अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

तो क्या अब सरयू में मुफ्त स्नान नहीं कर पाएंगे राम भक्त! गुप्तार घाट पर स्नान के लिए प्रति व्यक्ति ₹10 प्रति 2 घंटे के लिए लगेगी एंट्री फीस:

अयोध्या। अयोध्या जाकर सरयू स्नान करना श्रद्धालुओं का विशेष सपना होता है लेकिन लगता है कि श्रद्धालुओं के इस स्वप्न पर ग्रहण लगने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या विकास प्राधिकरण में सरयू स्नान मुफ्त में करने की व्यवस्था को समाप्त करने की योजना बनाई है और इसकी शुरुआत सरयू के गुप्तार घाट से हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक स्त्रियों के गुप्तार घाट में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति ₹10 प्रति 2 घंटे की दर से वसूला जाएगा। इसको लेकर राम भक्तों श्रद्धालुओं में खासा आक्रोश देखने में आ रहा है। फिलहाल गुप्तार घाट में प्रवेश करने वाले लोगों से निर्धारित दर ₹10 प्रति 2 घंटे के लिए एंट्री फीस चार्ज की जा रही है।

अयोध्या
जहाँ राम ने ली जल समाधि वहाँ जाने के लिए देना होगा पैसा.

गुप्तार घाट पर अब फ्री में नहीं कर पाएंगे प्रवेश.
गुप्तार घाट पर जाने के लिए अब आपको देना होगा 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लगाई 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस.
आज से हुआ लागू.
धर्म स्थल के साथ-साथ पर्यटन स्थल बन चुका है गुप्तार घाट. स्थानीय लोगों व पर्यटकों में नाराजगी. 2 घंटे के लिए लगेंगे 10 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस…

About Author