अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त: संगठन के सभी कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई भी निरस्त की गई

लखनऊ। बिजली कर्मचारियों के संगठन और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के बीच जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। बिजली कर्मचारियों के संगठन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी बदले में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अब तक की गई सभी कार्रवाइयों को निरस्त कर दिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई निरस्त करते हुए सब की बहाली के आदेश दिए।