अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वयोवृद्ध भाजपा नेता केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन से प्रतापगढ़ भाजपा में शोक की लहर

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक शोक सभा पार्टी के अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजित शोक सभा में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की । वहीं दूसरी ओर निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा के जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रयागराज पहुंचकर पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इधर पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने पंडित जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जी का भारतीय संस्कृति में अटूट विश्वास था। उनके राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में की बहुमूल्य सेवाओं को लंबे समय तक महसूस और याद किया जाता रहेगा। श्री मिश्र ने कहा कि पंडित जी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। पंडित जी के निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है‌। भाजपा के जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ला ने पंडित जी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जी संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जो गौरव स्थापित किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन अत्यंत दुःखद है। भारतीय जनसंघ से भाजपा तक जीवन भर कार्य करने वाले पंडित जी का निधन पार्टी व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश सिंह महामंत्री पवन गौतम अशोक मिश्रा आशीष श्रीवास्तव सतीश चौरसिया अशोक सरोज रामजी मिश्रा अनुराग मिश्रा देवेश त्रिपाठी गिरीश त्रिपाठी पवन सिंह पवन श्रीवास्तव भूपेश त्रिपाठी पिंटू तिवारी गजराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About Author