
बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री तथा बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को उनके संसदीय क्षेत्र में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने क्षेत्र भ्रमण पर हैं इसी दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में भाजपा का झंडा और दूसरे हाथ में काला झंडा लेकर जबरदस्त नारेबाजी करना शुरू कर दिया। भारी विरोध को देखते हुए गिरिराज सिंह अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आए। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल