
लखनऊ। बहु प्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंध में बैठक अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें जारी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि केंद्रीय हाई कमान नहीं चाहता कि भाजपा की बैठकों में संघ का प्रभाव और दबाव हो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि भाजपा और संघ की समन्वय बैठक हो और भाजपा प्रखंड का प्रभाव कम नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ के बीच नजदीकियां बढ़ती देख केंद्रीय हाई कमान के इशारे पर बैठक स्थगित करने की चर्चा है।
ऐसे में जब भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में पद से हटाना चाहती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े रह कर या संदेश देना चाहती है कि संघ ऐसे किसी प्रयास का विरोध करेगा और जरूरत पड़ने पर वीटो का इस्तेमाल करेगा। संघ के दबाव के चलते ही यह बैठक नहीं हो पा रही है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल