
हजरतगंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
टनाटन रेस्टोरेंट पर अवैध बार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए टनाटन रेस्टोरेंट पर अवैध बार का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान टीम ने 139 बोतल अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के बार संचालित कर रहा था। यह कार्रवाई गुप्त सूचना और स्थानीय स्तर पर की गई निगरानी के बाद अंजाम दी गई।
अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब की बिक्री और परोसने के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है।
लखनऊ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों के सामने आने से कानून-व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। आबकारी विभाग का कहना है कि राजधानी में किसी भी सूरत में बिना लाइसेंस बार चलने नहीं दिया जाएगा।




More Stories
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल
शराब माफिया घोषित हुआ हिस्ट्रीशीटर मनोज जायसवाल, चार सहयोगी भी रडार पर: