अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: भेजा गया जेल

प्रतापगढ़। लंबे समय से फरार चल रहे नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को लीलापुर थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने नए हमराह के आज सुबह गिरफ्तार कर अहम कामयाबी प्राप्त की।

शेष विवरण इस प्रकार है:

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 22.12.2022

01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार (थाना लीलापुर)

जनपद के थाना लीलापुर के थानाध्यक्ष श्री विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 35/2022 धारा 376(2)(n), 354ग, 498ए भादवि व धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवबाबू पुत्र माताफेर निवासी पूरनपुर खजूर थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर खजूर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

About Author