
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान के विरोध के दौरान सांसदों को धक्का देने जैसे झूठे मामले में प्राथमिक की दर्ज करने से कांग्रेस या राहुल गांधी डरने वाले नहीं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि संविधान और डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर के विरासत की रक्षा के लिए कांग्रेस बीजेपी सांसदों द्वारा कराई गई प्राथमिकी को सम्मान के रूप में देख रही है।
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को संसद में हुई मारपीट के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें दो बीजेपी सांसद घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन पर संसद परिसर में हाथापाई के दौरान “शारीरिक हमला और उकसाने” का आरोप लगाया गया था, और हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।




More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल