अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

संतोष मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन

प्रतापगढ़।पूर्व प्रधानमंत्री अटल के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस
प्रतापगढ़, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया। 25 दिसंबर रविवार को नगर के पश्चिमी सहोदरपुर वार्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्रा के संयोजन में आयोजित सुशासन दिवस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ऐसे लोकप्रिय नेता रहे जिनका आज दुनिया में सम्मान है। श्री मिश्र ने आगे कहा कि जहां यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है वही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तरक्की की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। संतोष मिश्र ने आगे कहा कि आज सही मायने में सुशासन है। सुशासन दिवस मनाने का संकल्प भाजपा ने पूरा किया इसे हर व्यक्ति जान चुका है। कानून व्यवस्था के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर सरकार अच्छा कार्य कर रही है। सभासद धर्मशील ने भी अटल जी के अच्छे कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनजीत सिंह छाबड़ा ने भी सरकार के प्रयास की सराहना की। इस कार्यक्रम से पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्र अपने कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी साथियों के साथ महुली स्थित वृद्ध आश्रम गए जहां बुजुर्गों के लिए नाश्ते का प्रबंध करके उनका आशीर्वाद लिया।उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान व्यवसाई नेता राम शंकर जायसवाल, घन्नू सिंधी, व्यवसाई रोहित मिश्रा, अचलपुर सभासद आशुतोष सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, नवीन खंडेलवाल, अनुरूप पटेल, सुधीर दुबे सहित अनेकों लोग रहे।

About Author