मुबारक अली नए डिप्टी कार्मिक:

प्रयागराज। डिप्टी कार्मिक के रूप में एक आदेश पर मुबारक अली हस्ताक्षरित एक पत्र विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा का विषय इसलिए बना हुआ है क्योंकि डिप्टी कार्मिक राजेंद्र प्रसाद का चार्ज अभी समाप्त नहीं हुआ है इसके बावजूद सहायक आबकारी आयुक्त मुबारक अली ने डिप्टी कार्मिक के रूप में एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है इसके बाद से ही सवाल खड़े हो गए कि क्या राजेंद्र कुमार को हटा दिया गया। सहायक आबकारी आयुक्त मुबारक अली की डिप्टी के रूप में पदोन्नति कब हुई और इससे भी बड़ा सवाल कि इन्हें डिप्टी कार्मिक के रूप में पोस्टिंग किसने दिया। क्या यह अपने आप में कदाचार का मामला नहीं है। तथाकथित ईमानदार आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह को क्या इस बात के लिए जवाब तलब नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल मुबारक अली जोकि आयुक्त की नाक के बाल हैं अपना खेल खेल रहे हैं। जल्द ही उनके तमाम कारनामों का खुलासा किया जाएगा।





More Stories
जहरीली शराब का कहर: ‘Royal Stag’ के लेबल में बिक रही थी मिलावटी शराब, 6 की मौत और 25 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती:
घुसपैठ नहीं रुकी, संख्या करोड़ों में पहुंच गई: सूर्यकांत केलकर
जौनपुर आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला: कोर्ट के आदेश पर निरीक्षक और सिपाही के खिलाफ FIR, अब तत्कालीन डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की भूमिका पर भी उठे सवाल