अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

राहुल गांधी के नेतृत्व में 6200 किलोमीटर लंबी न्याय यात्रा 14 जनवरी से:

नई दिल्ली। बेरोजगारी गरीबी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6200 किलोमीटर लंबी न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। यात्रा में उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और जिन राज्यों से होकर यात्रा गुजरेगी वहां स्थानीय स्तर के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

यात्रा मणिपुर असम त्रिपुरा बंगाल के कुछ हिस्सों से होते हुए झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश के रास्ते गुजरात और वहां से आदिवासी जनजाति क्षेत्र से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में संपन्न होगी जहां एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

About Author