
रामनगर उत्तराखंड। प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड में चुनावी रैलियां को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से हमारे परिवार को गाली देने के अलावा प्रधानमंत्री जी ने क्या किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे परिवार के खून भारत मां की गोदी में गिरे हैं। मैंने अपनी दादी और अपने पिता को खोया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर सरकार बनी अग्नि वीर योजना खत्म करेंगे और फिर से नियमित सेना की भर्ती बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा की लंबी चौड़ी बातें करते हैं मैं पूछना चाहती हूं कि अंकित भंडारी के हत्यारे किस पार्टी से जुड़े हैं।
वह मोदी सरकार चाहते हैं हम जनता की सरकार चाहते हैं:
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार के नारे पर जमकर तंज करते हुए कहा की बार-बार मोदी सरकार की क्या जरूरत है अबकी बार जनता की सरकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार अडानी और अंबानी के लिए चल रही है। हिमाचल प्रदेश के बेगानों की चर्चा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां सेब बागान अदानी और अंबानी को दे दिया गया जिससे किसानों की कमर टूट गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो कृषि उपकरणों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगी।
उन्होंने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान है लेकिन मोदी सरकार इनका समाधान कर पाने में नाकाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जनता का ध्यान इधर उधर भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में बेरोजगारी और महंगाई का ठोस समाधान प्रस्तुत किया है।




More Stories
यूपी में पदोन्नति प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर तैयार हुआ डीपीसी मॉड्यूल :
प्रतापगढ़: 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ी गई, बिना एनओसी पैचवर्क—नियमों का खुला उल्लंघन, एफआईआर के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं
आबकारी विभाग में बड़ा सत्ता परिवर्तन: कमिश्नर छुट्टी पर, एडिशनल कमिश्नर नवनीत सेहरा के हाथ में कमान: