भाजपा की महिला विधायक मीनाक्षी सिंह के आरोपों से मुश्किल में फंसे आशीष पटेल

लखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राविधिक महाविद्यालयों में व्याख्याता की पदोन्नति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके ही ओएसडी ने इस्तीफा दे दिया है।
क्या है पूरा मामला:
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर आरोप है कि उनके विभाग में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विभाग अध्यक्ष के पद पर सीधी भर्ती नहीं की गई। सीधी भर्ती नहीं होने से दलित और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ भी नहीं मिला। यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉलेज में तैनात लेक्चरर को ही पदोन्नति देकर विभाग अध्यक्ष बना दिया गया। आरोप लगा है कि नियम विरुद्ध पदोन्नति देकर करोड़ों की वसूली हुई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की विधायक मीनाक्षी सिंह ने भी आशीष पटेल की मुश्किलें बढ़ाई हैं। उन्होंने शासन और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर 50 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाया है।
आशीष पटेल ने कहा आरोप साबित हुई है तो इस्तीफा दे दूंगा:
इस बीच कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार बताया और कहा की यदि आरोप साबित हुए है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि इस मामले के मुख्यमंत्री चाहे तो सीबीआई जांच कर ले। फिलहाल कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के ओएसडी के इस्तीफा और भाजपा विधायक के आरोप के बाद अपना दल और कैबिनेट मंत्री मुश्किल में फास्ट नजर आ रहे हैं।




More Stories
चार्ज शीटेड निरीक्षक के हवाले आबकारी विभाग की पर्सनल शाखा:बाबुओं की डीपीसी पर घमासान:
प्रयागराज आबकारी मुख्यालय की जमीन पर कब्जा, दीवार पर लगे बोर्ड ने खोली पोल—अधिवक्ता चैंबर की आड़ में अतिक्रमण:
फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस 20% तक बढ़ाए जाने की खबर: मंजूरी के लिए कैबिनेट में आबकारी पॉलिसी भेजे जाने की चर्चा: