अवधभूमि

हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार

कोरोना का ऐसा वेरिएंट जिस पर वैक्सीन होगी बेअसर:

नई दिल्ली। कोविद-19 से अभी पूरी दुनिया उबर भी नहीं पाई थी कि कोरोना के एक नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया को चिंतित कर दिया।

संयुक्त राज्य अमेरिका में COVID-19 के वेरिएंट का एक समूह चिंता का कारण बन गया है। कोरोना के इस नए वेरिएंट को वैज्ञानिकों ने ‘FLiRT’ नाम दिया है। यह नया वेरिएंट ओमिक्रोन फैमिली का माना जा रहा है। बता दें ओमिक्रोन कोरोना का वही स्ट्रेन है, जिसने दुनियाभर में सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर के पीछे भी ओमिक्रॉन ही जिम्मेदार था।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों के अनुसार, कोरोना का यह वेरिएंट फिलहाल अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह वेरिएंट दुनिया के अन्य हिस्सों में भी अपने पैर पसार सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी यह स्ट्रेन आपको अपनी चपेट में ले सकता है, जिसके कारण लोग काफी चिंता में हैं। 

यह वेरिएंट अमेरिका के अलावा यह दुनिया के अन्य हिस्सों में मौजूद कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह वेरिएंट कोरोना की एक नई लहर का कारण बन सकता है। कोरोना का यह वेरिएंट इसके अन्य वेरिएंट्स से अलग है। यह अन्य वेरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक हो सकता है। डायबिटीज या दिल की बीमारी के मरीज को इससे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है

यह वेरिएंट अमेरिका के अलावा यह दुनिया के अन्य हिस्सों में मौजूद कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह वेरिएंट कोरोना की एक नई लहर का कारण बन सकता है। कोरोना का यह वेरिएंट इसके अन्य वेरिएंट्स से अलग है। यह अन्य वेरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक हो सकता है। डायबिटीज या दिल की बीमारी के मरीज को इससे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

About Author