
:हाई लाइट्स:
24 मार्च को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हर जनपद में लगने हैं एग्जीविशन, डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रस्तुत कर दिया उसका मॉडल – सीएम योगी
सरोजनीनगर आभार दिवस में बोले सीएम योगी : डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा भाव आदर्श जन प्रतिनिधि की पहचान
3 साल में 41 विभागों की 4118 परियोजनाओं को धरातल पर उतारा कर हर वर्ग को समाहित करना असाधारण कार्य : सुरेश खन्ना
डॉ. राजेश्वर सिंह के व्यवहार और कार्य कर्मठता, बुद्धि और समाज सेवा का अभूतपूर्व संगम :सुरेश खन्ना
सरोजनीनगर आभार दिवस : सीएम योगी ने किया सरोजनी नगर में संचालित 41 विभागों की 4118 परियोजनाओं का अवलोकन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और दया शंकर सिंह रहे साथ
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सोमवार को ‘तीन साल बेमिसाल – सरोजनीनगर आभार दिवस’ पहल के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का अवलोकन एवं सीएसआर फण्ड से विकास कार्यों का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. अम्बेडकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दौरान सीएम योगी ने सरोजनीनगर में पूर्ण कराए गए 4,000 से अधिक कार्यों का अवलोकन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएसआर फण्ड से पूर्ण कराये गए कार्यों ग्रामसभा पहाड़पुर में 2 करोड़ (CSR) की लागत से विकसित कंपोज़िट मॉडल स्कूल, भगवान परशुराम की प्रतिमा, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा, सरोजनीनगर वृद्धाश्रम में कराए गए विकास कार्य, सरोजनीनगर तहसील में कराए गए विकास कार्य, 10 तारा शक्ति केंद्र, 5 ओपन एयर जिम, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण साथ ही 25 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु सोलर लाइट, हैंडपंप एवं बेंच की व्यवस्था कार्य, 20 परिषदीय विद्यालयों में 5-5 झूले,15 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी/ स्मार्ट बोर्ड पैनल की स्थापना शिलान्यास, 5 RWAs में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्य के शुभारंभ कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। साथ ही 25 मेधावियों को लैपटॉप एवं 25 को साइकिल वितरण के क्रम में 5 मेधावियों को सम्मानित किया। सी दौरान सरोजनी नगर से अमृतसर और करतारपुर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को पवित्र जल और प्रसाद भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन –
कार्यक्रम के दौरान सी एम योगी ने सरोजनीनगर की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि 3 वर्ष पूर्व आज के दिन ही डॉ. राजेश्वर सिंह को अपना विधायक चुना था। इन तीन वर्षों के दौरान आते जाते देखा, समाचार पत्रों में डॉ. राजेश्वर सिंह बारे में पढ़ता रहा, यहाँ की योजनओं को शासन से स्वीकृति ली जाती थी। सरोजनी नगर इतना भव्य और दिव्य तरीके से आगे बढ़ सकता है यह आज की प्रदर्शनी में आकर, देख कर अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को रंग भरी एकदशी के पर्व से जोड़ते हुए कहा कि राजेश्वर सिंह ने पूरी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास योजनाओं के साथ होली के रंग का तमगा चढ़ाकर और भी सुहावना बना दिया है।
सीएम् योगी ने अपने संबोधन में बताया कि सरोजनीनगर में 32 हजार करोड़ की योजनायें स्वीकृत हुई उनमें से कुछ पूर्ण भी हो गयी या कुछ के कार्य संचालित हैं,1200 करोड़ की लागत से 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। सरोजनी नगर में डिफेंस कॉरिडोर, यूपी का पहला फोरेंसिक इंस्टिट्यूट सरोजनी नगर में बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर जन प्रतिनिधि समर्पित भाव और संवेदना के साथ अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर परमार्थ के लिए काम करता है तब यह परिणाम आ सकता है। 24 मार्च को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हर जनपद में एग्जीविशन लगने हैं, आज राजेश्वर सिंह ने उसका मॉडल प्रस्तुत किया है। विकास योजनाओं को ऐसे ही प्रदर्शित करने चाहिए जनता को ऐसे ही आमंत्रित करने चाहिए, ताकि सही मायने में लोकतंत्र की झलक दिखाई देने लगे। सीएम ने आगे जोड़ा डॉ. राजेश्वर सिंह को जब पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तब उनकी छवि एक पुलिस / ईडी के अधिकारी की थी। आम धारणा है कि अधिकारी बनने पर जनता से संवाद कम हो जाता है लेकिन राजेश्वर सिंह ने जिस मुखरता के साथ जनता से संवाद बनाया, तत्परता के साथ सेवा को समर्पित रहे, संगठन और सरकार से समन्यवय बनाया, जनता की सेवा के लिए सरकार की योजनओं और सी एस आर की सहायता ली और अपने प्रयासों से बड़े पैमाने पर जनता जनार्दन की सेवा की। सीएम ने विधायक के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने जिस समर्पण और सेवा भाव से बेटियों, मेधावियों, महिलाओं या फिर समाज के प्रत्येक तबके के लिए जिस प्रतिबद्धता के लिए काम किया है, एक योग्य और आदर्श जन प्रतिनिधि को इस भाव से काम करना चाहिए। सीएम योगी ने सरोजनी नगर में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, सरोजनीनगर में विकास की बड़ी बड़ी योजनायें आ रही है, हाइवे बन रहे हैं, मेट्रो का विस्तार हो रहा है, एयरपोर्ट अत्याधुनिक हो चुका है, डिफेंस कॉरिडोर आ रहा है, ऐरो सिटी, ऐआइ सिटी के साथ डाटा सेंटर भी सरोजनी नगर में बन रहा है, जिसका उद्घाटन जुलाई में प्रस्तावित है।
सुरेश खन्ना का उद्बोधन –
वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मठता, बुद्धि और समाज सेवा का अभूतपूर्व संगम डॉ. राजेश्वर सिंह के व्यवहार से देखने को मिला है। अपनी मेहनत के बल पर पुलिस सेवा में आये थे, जिनमे मन में सेवा का भाव है वो कभी न कभी प्रस्फुटित जरुर होता है। प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा देने के बाद इन्होने अपनी मेहनत और पुरुषार्थ के बल पर, मन में सेवा का भाव लेकर कार्य किया। उसी सेवा भाव का परिणाम है कि आज 41 विभागों की 4118 परियोजनाओं को 3 वर्ष में धरातल पर उतारा गया है, हर वर्ग को समाहित किया है, ऐसा पुरुषार्थ मैंने अपने 37 साल के सार्वजानिक जीवन में कभी नहीं देखा।
Continue …
[10/3, 19:22] निखिल त्रिपाठी प्रतिनिधि: Part 2nd
डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया अथितियों का स्वागत –
इस से पूर्व सरोजनी नगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी का स्वागत करते हुए कहा कि सरोजनीनगर की जनता हर्षित, प्रफुल्लित और भाव विभोर है। कार्यक्रम के उद्देश्य का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा लोकतंत्र के अजेय योद्धा, सनातन के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी की सुशासन, दूरदर्शिता और दृढ़ नीतियों से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में विकास की गतिमान धारा की भव्यता और वृहदता का अनुमान जनता के बीच एक साथ प्रस्तुत ही लगाया जा सकता है। विधायक डॉ. सिंह ने बताया की 8 सालों के योगी राज में प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है। आज 40 से अधिक विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से हजारों करोड़ की लागत से संपन्न कार्यों को प्रदर्शित कर रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत करते हुए डॉ. सिंह ने उन्हें 9 बार लगातार जीतने वाले अजेय, आदर्श राजनेता, 8.08 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट देने वालेआर्थिक नीतियों के शिल्पकार और राज्य के वित्तीय युग दृष्टा बताया।
सरोजनीनगर की विकास यात्रा –
सरोजनीनगर विधायक ने अपने संबोधन में आगे जोड़ा सीएम योगी के मार्गदर्शन में तीन वर्षों के अल्प समय में सरोजनी नगर में मॉडल क्षेत्र की रूपरेखा स्थापित हुई। एरो सिटी, एआई सिटी, एससीआर, देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर की स्वीकृति ने सरोजनी नगर को विकसित विधानसभा क्षेत्र बना दिया है। एनसीडीसी केंद्र, नौसेना शौर्य संग्रहालय, ब्रम्होस, डीआरडीओ लैब, डिफेंस कॉरिडोर, लखनऊ विश्व विद्यालय कृषि संकाय, विदेशी भाषा विश्वविद्यालय कैंपस आदि ने सरोजनीनगर को नई पहचान दी है।अशोक लीलैंड ईवी बस प्लांट ने सरोजनीनगर के युवाओं के दिलों में नई उम्मीद जगाई है। विधायक ने कहा सरोजनीनगर की सबसे बड़ी समस्या जल भराव से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ से किला मोहम्मदी ड्रेन रिमॉडलिंग आदि कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।
सीएम योगी से उपस्थित अतिथियों और योजनओं के लाभार्थियों से परिचय –
इस से पूर्व विधायक डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से सभागार में उपस्थित लोगों का परिचय कराते हुए मंडल पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को पार्टी की सबसे सशक्त, कर्मठ, उर्जावान, सेना बताया, डॉ. सिंह ने कहा इनके प्रयासों से सरोजनी नगर भाजपा के अभेद दुर्ग में बदल गया है। उद्यमियों व्यापारिक संस्थानों के अध्यक्षों आदि का परिचय कराते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इनका प्रत्येक प्रयास, प्रत्येक निवेश और प्रत्येक निर्णय सरोजनीनगर की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए समर्पित है। निगम पार्षदों का परिचय कराते हुए विधायक ने उन्हें स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध लखनऊ के संकल्पों का वाहक बताया। विधायक ने कहा यहाँ सबसे उम्रदराज पार्षद गीता देवी से लेकर सबसे युवा पार्षद हिमांशु अम्बेडकर, 5000 से ज्यादा वोट पाने वाले सौरभ सिंह, कौशलेन्द्र द्विवेदी भी मौजूद हैं।
विधायक ने पत्रकारों को कलम के योद्धा और लोकतंत्र के सजग प्रहरी बताया और कहा ये सरकार और जनता के बीच के मजबूत सेतु हैं। सभागार में मौजूद 50 से अधिक सक्रिय और प्रभावशाली एसोसिएशनों के सदस्यों का परिचय कराते हुए कहा कि सरोजनीनगर के विकास संरचना में इनकी अद्वितीय भूमिका है। भाजपा के उम्र दराज कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए विधायक ने उन्हें अटल जी की विचारधारा को पल्लवित करने वाले, सरोजनी नगर के वटवृक्ष, अमूल्य धरोहर कहकर संबोधित किया। सभागार में मौजूद मंदिरों के पुजारियों का परिचय कराये हुए डॉ. सिंह ने उन्हें धर्म के संवाहक, संस्कृति के संरक्षक बताया। सरोजनी नगर में संचालित धार्मिक कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि प्राचीन झाडेश्वर मंदिर, रितेश्वर मंदिर व 100 से अधिक मंदिरों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण हो रहा। इनमें सोलर लाइट, बेंच, हैण्ड पंप और रुद्राक्ष के पेड़ लगाए जा रहे हैं। आज योगी जी के कर कमलो से भगवान परशुराम और रामभक्त, उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। विधायक ने बताया 37 राम रथ श्रवण अयोध्या के माध्यम से 5100 श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला, नैमिषारण्य धाम और अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किये। सिख श्रद्धालु अमृतसर और करतारपुर साहिब’ की पवित्र यात्रा करके लौटे हैं।
विधायक डॉ. सिंह ने प्रतिदिन 4,000 जरूरतमंदों को ताजा – पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाले तारा शक्ति रसोई के वालंटियर्स का परिचय कराते हुए बताया कि पिछले 20 पहल लगातार चल रही है। विधायक ने बताया मेरी स्वर्गीय तारा सिंह की स्मृति में शुरू हुई इस पहल का लोकार्पण वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 17 जुलाई 2023 को किया था। डॉ. सिंह ने अपनी फ्लैगशिप योजना तारा शक्ति केंद्र ( सिलाई सेंटर) की महिलाओं का परिचय कराते हुए कहा कि 1500 मशीनों के वितरण से अबतक स्थापित 140 केंद्र 8 हजार से अधिक महिलाओं और परिवारों को आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक 25 हजार से अधिक इको फ्रेंडली बैग्स, 10 हजार से ज्यादा झंडे, इन केंद्रों पर बन चुके हैं। ये महिलायें आने वाले चुनाव से पहले 5 लाख झंडे बनाकर पार्टी को समर्पित करेंगी। विधायक ने कहा आज मुख्यमंत्री के कर-कमलों से 10 नए केंद्र इस विकास यात्रा में जुड़ गए, सरोजनी नगर में ऐसे 200 केंद्रों की स्थापना की जायेगी जो आने वाले समय में सरोजनी नगर के भविष्य को बदल देंगे।
सभागार में उपस्थित युवाओं का परिचय सीएम योगी से काराते हुए डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा भविष्य डिजिटल लिट्रेसी का है। मुख्यमंत्री स्वयं साइंस ग्रेजुएट हैं इस लिए डिजिटल लिट्रेसी और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बजट में 18 हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, 880 स्कूलों में आई सी टी लैब, 49 लाख युवाओं को टेबलेट देने का कार्य किया है। विधायक ने बताया इसी प्रेरणा का अनुरूप सरोजनी नगर के 30 कॉलेजों में डिजिटल लैब स्थापित हुई, 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू हुई, 4 स्कूलों को गोद लेकर उनका कायाकल्प कराया। 10 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों के माध्यम से हजारों युवाओं को निशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण एवं निशुल्क जन सेवा केंद्र का भी कार्य कर रहे हैं।आज मुख्यमंत्री द्वारा 11वें केंद्र का लोकार्पण हुआ जो सरोजनी नगर के युवाओं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। विधायक ने जोड़ा सरोजनी नगर खेल के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बना रहा है। स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 6 भव्य टूर्नामेंट आयोजित किए गए, जिनमें 5,000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। 200 से अधिक यूथ क्लब्स की स्थापना कर 1,500 से अधिक खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स और लाखों की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि 1,000 से अधिक मेधावी छात्रों को लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
उपस्थित ग्राम प्रधानों का अवगत करते हुए विधायक ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता गावों से होकर गुजरता है। सभागार में उपस्थित ग्राम प्रधान ग्राम स्वराज्य की अवधारणा को साकार कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जन कल्याणकारी योजनाओं सुशासन और सबका-साथ सबका विकास के संकल्प को/ गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। अपनी टीम के बारे में उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा की मेरी टीम 24 घंटे तत्पर है, हर सुख-दुःख की घड़ी में उपलब्ध है। किसी जरूरतमंद को खून देना हो तो भी ये लोग पीछे नहीं रहे, सरकार की योजनओं को गाँव-गाँव/ घर घर पहुंचा रहे है। 110 हफ़्तों से लगातार बिना रुके ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन संवाद शिविर संचालित है।
कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवयित्री और गायिका अनामिका जैन अम्बर और अनन्या सिंह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद रीना चौधरी, राम मनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह, रेरा अपीलीय अधिकरण के सदस्य रामेश्वर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नान्नक चंद लखमानी, राजेश सिंह चौहान, गोविंद पांडेय, शंकरी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, गंगाराम अंबेडकर, पुष्कर शुक्ला, जे. एस. चड्ढा जी, राजकुमार पटेल व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
More Stories
नमूना जांच के नाम पर रस्म अदायगी:
बीडीओ ने डीएम और सीडीओ को भी लपेटा:
टाइपिंग टेस्ट में धांधली की चर्चा: