
मंडला मध्य प्रदेश। पहले ही पांच गारंटी की घोषणा कर चुकी कांग्रेस ने आज एक नई गारंटी भी जोड़ी है इसके बाद मध्य प्रदेश के चुनावी राजनीति में हलचल मच गई है। आज मंडल में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी कांग्रेस की गारंटी का जिक्र कर रही थी इसी बीच कमलनाथ उनके पास पहुंचे और नई गारंटी की जानकारी दी इसके बाद प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई निशुल्क कर दी जाएगी। इतना ही नहीं कक्षा 1 से 8 तक ₹500 प्रतिमाह जबकि कक्षा 9 और 10 के लिए ₹1000 प्रतिमाह इसी तरह 11 और 12 के लिए ₹1500 प्रति माह की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। प्रियंका गांधी के इस ऐलान के बाद भीड़ ने जमकर तालियां बजाई। माना जा रहा है कि कांग्रेस की इस नई गारंटी के बाद मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति में हलचल है। शिक्षा को फ्री किए जाने की इस घोषणा का सभी ने स्वागत किया है। आप देखने वाली बात है कि इस छठी गारंटी का कितना फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।
More Stories
योगी के पीठ पीछे दिल्ली में पक रही सियासी खिचड़ी: केशव और बृजेश पाठक दिल्ली बुलाए गए
अगले 48 घंटे में यूपी बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: दक्षिण भारत में जारी है भारी बरसात
युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर बेल्ट और डंडे से पीटा गया: नीचे मिर्ची का धुआं भी दिया गया: हालत गंभीर