बंद नहीं होगा अतिक्रमण विरोधी अभियान:

प्रतापगढ़। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के दायरे में आने वाले सभी स्ट्रक्चर तोड़े जाएंगे। इस समय अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है और यह अभियान नगर पालिका के सभी वार्डों में चलाने की योजना है। स्टेशन रोड निर्मल पैलेस चौराहा भगवा चुंगी बाबागंज सदर बाजार में यह अभियान चल रहा है और आज उसका तीसरा दिन है।
व्यापारी इस बात को लेकर भयभीत है कि नगर पालिका पंजाबी मार्केट सब्जी मंडी के अलावा सदर बाजार से जोगापुर तक सड़क के दोनों किनारे कथित रूप से अतिक्रमण के दायरे में आने वाले मकान और दुकान तोड़ने की कोशिश में है।




More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
देवरिया के बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई :
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को