केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से संत मुक्ताबाई यात्रा के दौरान हुई छेड़छाड़:

मुंबई। एक बड़ी खबर आ रही है महाराष्ट्र के जलगांव जनपद में संत मुक्ताबाई यात्रा में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से जबरन छेड़छाड़ हुई है और मनचले ने फोटो खींचने की भी कोशिश की।
खडसे की बेटी संत मुक्ताबाई यात्रा में शामिल हुईं, जहां अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं। इस दौरान कुछ मनचले युवकों ने मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों के साथ छेड़खानी की। मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने छेड़छाड़ कर अपने मोबाइल से मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों की तस्वीर ली।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महक में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
More Stories
प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:
फडणवीस बोले – भाजपा ऑर्गेनिकली ग्रो कर रही, संघ अब सिर्फ वैचारिक सहयोग तक
आबकारी विभाग में एक बड़ा वेतन घोटाला: