
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में लुटेरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ महीने पहले चौक में एक सर्राफा व्यवसाय की लूट की घटना पूरे प्रदेश में और देश में सुर्खियों में रही इस मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की और दो लोगों को एनकाउंटर में मार गिराया बावजूद इसके सुल्तानपुर में लुटेरों का खौफ कम नहीं हुआ है। आज एक बार फिर एक और सर्राफा व्यापारी लुटेरों का शिकार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भारथीपुर पृथ्वी गंज बाजार में चार लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी को लहू लुहान कर आभूषण से भरा उसका फैला लेकर फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी ने बताया की थैले में 10 लख रुपए से अधिक के आभूषण थे।
घटना की सूचना पर स्थानीय क्षेत्र अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।




More Stories
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की अटकलों के बीच बेटे निशांत का बड़ा बयान, कहा—जबरन भेजा गया तो मैं पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा:
उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राजस्व की विशेष समीक्षा: 63,000 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 48,501 करोड़ की वसूली, 15 हजार करोड़ की कमी पर उठे सवाल:
नैनी की श्रमिक बस्ती में मालिकाना हक की प्रक्रिया तेज, प्रदेशभर में सर्वे शुरूसीडीओ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, महाराष्ट्र मॉडल पर आगे बढ़ेगी योजना — 70 साल पुरानी लेबर कॉलोनी को